Enquire Now

Media Gallery

बी.एल.एम. एकेडमी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाया गया
Newspaper: Amar Ujala
Published On: 8-मार-2026
Updated On: 10-मार-2026
Description: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों से हुई। श्री राज चौहान एवं श्री सुमित द्वारा आयोजित मजेदार खेलों ने सभी को आनंदित किया और माहौल को उत्साह से भर दिया। निदेशक श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने-अपना संबोधन दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने भी सभी महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने सुबह से शाम तक के कठिन परिश्रम और योगदान को पहचानें और उस पर गर्व करें। कार्यक्रम का सम्मान, उत्साह और प्रेरणा से भरपूर रहा तथा सभी ने मिलकर महिला शक्ति का उत्सव मनाया।