Enquire Now

Media Gallery

बीएलएम एकेडमी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
Newspaper: Uttranchal Deep
Published On: 26-जनव-2026
Updated On: 30-जनव-2026
Description: बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक साकेत अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने प्रेरणादायक संबोधन दिया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि आत्म अनुशासन ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है और विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु अनुशासन को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर एनसीसी के विद्यार्थियों एवं कक्षा आठवीं के सभी सेक्शनों के छात्रों ने भारतीय ध्वज के सम्मान में अनुशासित एवं प्रभावशाली मार्चपास्ट प्रस्तुत की, जिसने सभी उपस्थित जनों में देशभक्ति की भावना भर दी। कार्यक्रम का सफल संचालन अक्तिला हाउस के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाइयाँ वितरित की गईं। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय का प्रबंधन, शिक्षण स्टाफ एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।